Sunday, 15 June 2014





                                      पितृ-दिवस


HAPPY FATHER'S DAY !

पितृ-दिवस की बहुत-बहुत बधाई !

आज 8 साल बाद इस मौके पर पापा के साथ हूँ । यह जीवन के सबसे ख़ूबसूरत दिनों में से एक है । याद है मुझे आज भी कि मैं भागलपुर में इंटरमीडिअट के दिनों में छत पे खड़े होकर सड़क पर चलती हर गाड़ी को इस उम्मीद में तकता रहता था कि शायद इससे पापा आ रहे हों । कई बिन्दुओं पर पिताजी के साथ मेरी गहरी मतभिन्नता रही है और आज भी है । पर, वो हर बार शालीन बहस व सार्थक संवाद का सम्मान करते हैं और देर-सबेर मैं उन्हें आश्वस्त कर अपनी बात मनवा ही लेता हूँ । एक पिता अपनी परम्परागत सोच के तहत अपने मूल्यों, आदर्शों व मान्यताओं के संवाहक की भूमिका की अपेक्षा अपने बच्चे से अवश्य करता है, पर हर पल उनके चिन्तन व साधना के केंद्र में संतान-मंगल ही रहता है । इसलिए, संभव है कि पिता की उम्मीद के दायरे से हमारे स्वनिर्धारित लक्ष्य का कोई तात्कालीन साम्य न हो, उनके चिन्तन की विशिष्ट धारा से हम असहमत हो सकते हैं, पर उनकी सोच की पवित्रता पर कोई प्रश्न नहीं ।

कई सुनहरी यादें हैं पापा से जुड़ी हुई और कुछ तो मुझमें रच-बस ही गयी हैं । उनकी मज़बूती, उनकी दुर्बलताएँ, उनका कौशल, उनकी भावुकता, उनकी राजनीतिक चेतना, उनकी सामाजिक संवेदना... सब कुछ खूबियों-खामियों के साथ मुझमें मौजूद हैं । अभिन्न, बस अभिन्न...

"Father ! We can't give greater name than this even to God."

- Wordsworth

हम ऐसी कुल किताबें काबिले-ज़ब्ती समझते हैं
कि जिनको पढ़के बेटे बाप को खब्ती समझते हैं ।

- अकबर इलाहाबादी

"Father is a backer whom we get as a gift from nature."

- French adage

"I can't tell any such requirement of childhood, which may be greater than the cares of the father."

- Freud

प्रातःकाल उठि कै रघुनाथा
मातु पिता गुरु नवहि माथा ।

- तुलसी

"He that has his father for judge, goes safe to the trial."

- Cervantes

"One father is more than a hundred schoolmasters."

- George Herbert

"जन्म देती है माँ, चलना सिखाते हैं पिता
हर काम पे बच्चों के रहनुमा होते हैं पिता ।

- अज्ञात

"It is a wise father that knows his own child."

- Shakespeare

No comments:

Post a Comment